Instagram ने लॉन्च किया नया broadcast फीचर

Instagram ने लॉन्च किया नया broadcast चैनल

Instagram ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल का ग्लोबल स्तर पर विस्तार किया है। भारत में भी इसे रोलआउट कर दिया गया है।
इस फीचर की मदद से फॉलोअर्स के साथ क्रिएटर्स के कनेक्शन को और भी मजबूत करने का एक नया तरीका प्रोवाइड करेगा। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम ने एक रिलीज में ब्रॉडकास्ट चैनल के काम करने के तरीके को भी बताया है। जिसके माध्यम से क्रिएटर्स को उनके सभी फॉलोअर्स को इनवाइट करने, वीडियो , टेक्स्ट और फोटो अपडेट शेयर करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल इंस्टाग्राम ने अपने इस फीचर को भारत में रोल आउट कर दिया है। तो आइए आपको इस नए फीचर के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं कि, इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और यह कैसे काम करेगा।

Instagram फॉलोअर्स के साथ क्रिएटर्स के कनेक्शन को गहरा करने के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल्स का विस्तार कर रहा है। Instagram ने इस फीचर को भारत में रोल आउट कर दिया है। यह फीचर इंस्टाग्राम पर चैनल्स से प्रेरित है। broadcast चैनल्स, DM का एक हिस्सा है और क्रिएटर्स और फॉलोअर्स दोनों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इस फीचर की मदद से फॉलोअर्स-क्रिएटर सीधे मैसेज में बातचीत कर सकते हैं।

Instagram की मानें तो, एक बार क्रिएटर को ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने के लिए एक्सेस मिलने के बाद फॉलोअर्स को वन-टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा। इस ब्रॉडकास्ट चैनल को कोई भी आसानी से सर्च कर कंटेंट देख सकता है। हालांकि चैनल में शामिल होने वाले फॉलोअर्स को अपडेट होने पर नोटिफिकेशन मिलेंगा। आपको बता दें, ब्रॉडकास्ट चैनल को किसी भी समय म्यूट करने और छोड़ने का ऑप्शन भी मिल रहा है। आपको आगे बता दें,

इंविटेशन नोटिफिकेशन के अलावा, फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट चैनल्स के बारे में कोई भी जानकारी तक तक नहीं मिलेगी जब तक वे चैनल को अपने इनबॉक्स में जोड़ ना ले, एक बार इनबॉक्स में जोड़े जाने के बाद, यह अन्य मैसेज थ्रेड्स के बीच दिखाई देगा। साथ ही नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाएंगें।

Also read- Google के 2 नया फीचर लॉन्च, पासवर्ड को कहें अलविदा

क्या है Broadcast Channels?

इस फीचर को क्रिएटर के फॉलोअर्स के साथ फीडबैक को क्राउडसोर्स करने के लिए लाया गया है। यानी ब्रॉडकास्ट चैनल्स की मदद से फॉलोअर्स और क्रिएटर आपस में बातचीत कर सकते हैं। फॉलोअर्स के लिए भी यह फीचर काफी कमाल का है। वे ब्रॉडकास्ट चैनल्स के माध्यम से अपने पसंदीदा क्रिएटर से सीधे कन्वर्सेशन कर सकते हैं।
दूसरी ओर, क्रिएटर फॉलोअर्स के फीडबैक को क्राउडसोर्स करने के लिए सबसे करीबी फॉलोअर्स के साथ पोल चला सकता है।
हालांकि,डीएम के विपरीत, केवल क्रिएटर ही ब्रॉडकास्ट चैनल्स में मैसेज भेज सकते हैं, जबकि फॉलोअर्स इमोजी के साथ कंटेंट पर रिएक्ट कर सकते हैं और पोल में वोट कर सकते हैं।

Instagram ने लॉन्च किया नया broadcast फीचर

जानें कैसे करता है काम ब्रॉडकास्ट चैनल्स?

इंस्टाग्राम के अनुसार, एक बार क्रिएटर को ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने के लिए एक्सेस मिलने के बाद फॉलोअर्स को वन-टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा। ब्रॉडकास्ट चैनल को कोई भी सर्च कर सकता है और कंटेंट देख सकता है, लेकिन चैनल में शामिल होने वाले फॉलोअर्स को अपडेट होने पर नोटिफिकेशन मिलता है। ब्रॉडकास्ट चैनल को किसी भी समय छोड़ने या म्यूट करने का ऑप्शन भी है।

नोटिफिकेशन डिफॉल्ट होंगी, लेकिन आप इसे अपनी मर्जी से बंद भी कर सकते हैं। इंविटेशन नोटिफिकेशन के अलावा,फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट चैनल्स के बारे में कोई अन्य जानकारी तब तक नहीं मिलेगी जब तक कि वे चैनल को अपने इनबॉक्स में नहीं जोड़ते। एक बार इनबॉक्स में जोड़े जाने के बाद, यह अन्य मैसेज थ्रेड्स के बीच दिखाई देगा, और नोटिफिकेशन चालू हो जाएंगी। यानी यह किसी भी अन्य चैट की तरह ही नजर आएगा।

WhatsApp जल्द ही वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर करेगा पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *